बाह: विप्रावली के पास चंबल के बीहड़ में वन विभाग की टीम से अभद्रता व मारपीट के मामले में 1 नामजद एवं 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
थाना पिनाहट के गांव विप्रावली के पास चंबल के बीहड़ में वन विभाग की टीम से मारपीट व अभद्रता का मामला सामने आया है। जिसमें वन विभाग की टीम ने आरोप लगाया है कि उनके साथ अवैध खनन करने वाले कुछ लोगों ने मारपीट एवं अभद्रता की है। इस मामले को लेकर थाना पिनाहट पर तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 नामजद एवं 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है