बाह: गांव विप्रावली के पास चंबल के बीहड़ में वन विभाग की टीम ने खनन माफियाओं पर अभद्रता एवं मारपीट करने का लगाया आरोप
थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव विप्रावली के पास चंबल के बीहड़ में वन विभाग की टीम अवैध खनन की सूचना पर पहुंची थी, वन विभाग की टीम ने आरोप लगाया है कि खनन माफियाओं के द्वारा अभद्रता एवं मारपीट की गई, पूरे मामले की वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है, और थाने में भी तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।