बाह: नहटौली में अंत्येष्टि के लिए जलाए गए उपले के धुएं से मधुमक्खियां हुई हमलावर, तीन लोग हुए घायल
जैतपुर के नहटौली का एक मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए अंत्येष्टि स्थल लेकर जाया गया, इस दौरान उपलों के धुएं से मधुमक्खी अचानक हमलावर हो गई। और 40 से ज्यादा लोगों को डंक मार दिया। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।