बाह: नगला बृज के पास बाइक को टक्कर मारकर खेत में घुसी कार, एक युवक घायल
चित्राहट के गांव नगला बृज के पास एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक युवक घायल हो गया और कार बेकाबू हो के खेत में जा घुसी, बाइक पर बैठी हुई एक महिला उछलकर खेत में ही गिरी, जिससे वह बच गई, युवक को सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया।