बाह: भदरौली में बंद घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार चोरों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
थाना पिनाहट के कस्बा भदरौली का चोरी का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें एक बंद घर को ताला तोड़कर चोरों ने अपना निशाना बनाया था। जब पीड़ित अपने घर पर लौटा तो उसके घर से बाइक,ज्वेलरी और नगदी गायब थी। पीड़ित ने थाना पिनाहट में प्रार्थना पत्र दिया प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने जांच की और चार चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। और कार्रवाई शुरू कर दी है