बाह: जैतपुर-नंदगवां मार्ग पर बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की हुई मौत व एक घायल
जैतपुर नंदगवां मार्ग पर बस ने बाइक को भीषण टक्कर मार दी, टक्कर लगने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसे की वजह से सड़क पर अफरा तफरी का माहौल हो गया, घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।