शामली: खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी, महिला गिरफ्तार
शामली के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को 9 सितंबर को WhatsApp और Messenger के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाली महिला ने खुद को कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताया था।
🔹 पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गढ़ीपुख्ता, साइबर क्राइम थाना और सर्विलांस की संयुक्त टीमें गठित कीं।
🔹 तकनीकी जांच और सर्विलांस के जरिए पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बिंदु देवी निवासी जयपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया।
🔹 पुलिस के अनुसार, महिला के कब्जे से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
🔹 पूछताछ में महिला ने बताया कि वह लॉरेंस बिश्नोई को अपना पति मानती है, लेकिन पुलिस के मुताबिक उसकी आज तक लॉरेंस बिश्नोई या उसके किसी साथी से मुलाकात नहीं हुई है।
🔹 पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता द्वारा न्यूज रिपोर्टिंग के दौरान लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग को लेकर कही गई बातों से महिला नाराज थी, जिसके बाद उसने धमकी दी।
🔹 मामले में महिला के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने मामले को लेकर जानकारी दी।
#Shamli #ShamliNews #LawrenceBishnoi #ThreatCase #CyberCrime #UPPolice #BreakingNews
Baghpat, Bagpat | Sep 12, 2026