बागपत में पेड़ पर बैठा दिखा तेंदुआ, VIDEO:रात को ग्रामीणों ने देखा; रोशनी पड़ते ही जंगल की ओर भागा
बागपत में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पेड़ पर तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया गया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रोशनी पड़ने पर तेंदुआ पेड़ से उतरकर जंगल की ओर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम भी इलाके में जांच करेगी। मामला छपरौली क्षेत्र का है।
रठौड़ा गांव वालों के मुताबिक, वे रात करीब 8:30 बजे गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर बैठे तेंदुए पर पड़ी। ग्रामीणों ने मोबाइल की रोशनी डाली तो तेंदुआ पेड़ से नीचे उतर गया। इसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया।
शुक्रवार रात गांव वालों को पेड़ पर बैठा हुआ तेंदुआ दिखाई दिया।
तेंदुआ दिखने के बाद लोगों में डर
तेंदुए के दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने आसपास आना-जाना बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों में जंगली जानवर को लेकर डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
वीडियो रठौड़ा के मुख्य मार्ग का होने का दावा
स्थानीय लोगों का कहना है कि वायरल वीडियो रठौड़ा गांव के मुख्य मार्ग का है। उनका दावा है कि वीडियो उन्होंने अपने मोबाइल से बनाया है। किसानों का कहना है कि वे खेतों के आसपास रहते हैं। ऐसे में जंगली जानवर से खतरा बना हुआ है।
वन विभाग करेगा वीडियो और इलाके की जांच
वन अधिकारी सुनेंद्र सिंह ने बताया कि जंगल में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी कि वह कहां का है। उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। वन विभाग की जांच के बाद ही तेंदुए की मौजूदगी की स्थिति स्पष्ट होगी।
Baghpat, Bagpat | Sep 12, 2026