पचपदरा: जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 'नियमित योग बनाए निरोग' संदेश के साथ नाकोड़ा में योगा पूर्वाभ्यास जारी
जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा बुधवार रात 8:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया गया कि "नियमित योग बनाए निरोग" के महत्वपूर्ण संदेश को आत्मसात करते हुए नाकोड़ा में बुधवार सुबह योगा पूर्वाभ्यास का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत किया गया।