पचपदरा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत नाकोड़ा में योगा पूर्वाभ्यास का हुआ आयोजन, आमजन में दिखा उत्साह
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा मंगलवार रात 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के क्रम में मंगलवार को प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नाकोड़ा में योगा पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया।