पचपदरा: जिला कलेक्टर सुशील कुमार ने कलेक्ट्रेट में योग दिवस व मानसून से पूर्व तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा मंगलवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी मानसून सत्र की तैयारियों, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन और अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की।