पचपदरा: कलेक्ट्रेट कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर राजस्व अधिकारियों की हुई बैठक
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा बुधवार शाम 4.00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ’’पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा’’ के सफल आयोजन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।