पचपदरा: पचपदरा पुलिस ने ऑपरेशन खुलासा के तहत चोरी की वारदात में शामिल 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
श्री अमित जैन आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने मंगलवार शाम 5.00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सम्पत्ति संबंधी अपराधों का शीघ्र खुलासा कर अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन खुलासा’’ के तहत जारी-निर्देशानुसार थानाधिकारी पचपदरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दो आरोपी गिरफ्तार।