टीबी मुक्त पंचायतों के सम्मान के साथ जोश टीम का शुभारंभ
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन एवं डॉ. अलका त्रिवेदी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) की अध्यक्षता में आज जोश टीम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम से किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. डी.के. भार्गव , जनप्रतिनिधि श्री धर्मेंद्र रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) का स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर वर्ष 2025 में टीबी मुक्त घोषित 88 ग्राम पंचायतों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाते हुए जनभागीदारी एवं जागरूकता को बढ़ावा देना है।
#ashoknagar