अमरिया: थाना जहानाबाद क्षेत्र में बारात में हुई मारपीट, युवक लहूलुहान
जहानाबाद थाना क्षेत्र में बारात के दौरान विवाद हुआ। गांव मुड़सैना मदारी निवासी मनोज कुमार ने आरोप लगाया है कि 21 अप्रैल की रात करीब 2 बजे ग्राम परेवा वैश्य में बारात के दौरान अनिकेत और राहुल से कहासुनी हो गई। मनोज के मुताबिक, वह विवाद से बचकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में आरोपियों ने अपने दो साथियों के साथ उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।