यूपी चुनाव से पहले योगी-अखिलेश की जुबानी जंग में परिवार और पहचान तक पहुंची सियासत!
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच बयानबाजी तेज होती जा रही है।
पहले अखिलेश यादव ने उत्तराखंड से आए लोगों को लेकर टिप्पणी की और योगी आदित्यनाथ को वैचारिक घुसपैठिया बताते हुए उत्तराखंड लौटने की बात कही।
अब योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए अखिलेश यादव के पारिवारिक रिश्तों का जिक्र कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड की बेटी इस परिवार में नहीं आई
होती तो अखिलेश यादव आज सैफई में भैंस चरा रहे होते दरअसल, योगी का यह तंज अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के उत्तराखंड से पारिवारिक संबंधों की ओर इशारा था।
एक तरफ अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के मूल स्थान को निशाने पर लिया,तो दूसरी तरफ योगी ने अखिलेश के पारिवारिक रिश्तों को अपने जवाब का हिस्सा बना लिया।
अब सवाल यह है कि यूपी की सियासत में जनता के मुद्दे चर्चा में रहेंगे या नेताओं की जुबानी जंग में परिवार, जाति और क्षेत्रीय पहचान ही चुनावी चर्चा का केंद्र बनेंगे?