चकरनगर: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर चकरनगर के पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार सुबह 10 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर थाना चकरनगर परिसर में पुलिसकर्मियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने की शपथ ली।थाना प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत ने सरदार पटेल के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।