फर्जी पुलिस, AI नोटिस और पिटाई का वीडियो... ऐसे बुना गया महिला के खिलाफ ठगी का जाल #Cybercimenews
बिहार के मधेपुरा जिले में 19 वर्षीय अजीत कुमार के नेतृत्व वाले साइबर ठगी गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह पुराने सिक्कों के बदले लाखों रुपए देने का लालच देकर लोगों को फंसाता था। झालावाड़ की मधुबाला ठाकुर से रजिस्ट्रेशन, जीएसटी और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 13 लाख रुपए से ज्यादा ठग लिए गए। बाद में फर्जी पुलिस नोटिस, पिटाई के वीडियो और बेटे को गिरफ्तार कराने की धमकियां देकर उन्हें प्रताड़ित किया गया। परेशान होकर मधुबाला ने 31 अक्टूबर 2026 को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने मास्टरमाइंड अजीत सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 बाल अपचारियों को भी पकड़ा है। पुलिस के अनुसार गिरोह अब तक 24 वारदातों में शामिल रहा है।
CyberFraud,
Cybercrime,
Jhalawarnews,
Biharnews,
Old Coin Fraud,
Digital Arrest Scam,
Bihar Cyber Gang,
Rajasthan Cyber Crime,
MadhubalaThakur