घाघरा: नवडीहा पंचायत सचिवालय में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण एसआईआर से संबंधित दावा-आपत्ति पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित
Ghaghra, Gumla | Sep 11, 2026 नवडीहा पंचायत सचिवालय में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण एसआईआर से संबंधित दावा-आपत्ति को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येंद्र महतो ने ग्रामीणों और मतदाताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन तथा अन्य संबंधित मामलों को लेकर लोगों ने अपनी शिकायतें और आपत्तियां दर्ज कराईं।