चक्रधरपुर: जिलाधिकारी ने 24 अक्टूबर को 6 स्थानों पर रक्तदान की अपील की, जिला बनेगा आत्मनिर्भर
पश्चिमी सिंहभूम जिले में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार, 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई। जिला समाहरणालय के सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की।