जहानाबाद: जहानाबाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने ऊंटा आदर्श विद्यालय का किया निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर जाहिर की नाराजगी
जहानाबाद डीएम अलंकृता पांडे ने अचानक शहर स्थित ऊंटा आदर्श विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही व कमियां पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। डीएम का कहना है कि मिड डे मील का खाना सिलेंडर पर न बनाने पर कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।