जहानाबाद: पीजी रोड स्थित एक निजी सभागार में ABVP प्रदेश कार्यकारी परिषद की हुई बैठक
पीजी रोड स्थित एक निजी सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दक्षिण बिहार प्रदेश कार्यकारी परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य के विभिन्न हिस्सों से भाग लेने हेतु पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आगमन हुआ। मौजूद लोगों ने कहा हमारा बिहार दिन प्रतिदिन पिछड़ता जा रहा है। हमें इसके कारणों पर मंथन कर समर्थ जनप्रतिनिधि चयन में भूमिका निभाना होगा।