जहानाबाद: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में बारिश के बाद हुआ भारी जल जमाव, मोहल्लेवासियों को आवागमन में हो रही है काफी परेशानी
जहानाबाद में बीते रात भारी बारिश हुई और इस बारिश ने नगर परिषद के सारे दावों की पोल खोल दी। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में भारी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थिति यह है कि मोहल्ले वासियों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। गलियों में काफी मात्रा में पानी सड़क पर बह रहा है। ऐसे में मोहल्लेवासी नगर परिषद एवं वार्ड पार्षद के खिलाफ अक्रोशित है।