जहानाबाद: समाहरणालय सभाकक्ष में स्वीपकोर कमिटी की बैठक का किया गया अयोजन, दिया गया निर्देश
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में जिला स्वीपकोर कमिटी की बैठक आयोजित कर संबंधित पदाधिकारियों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत् मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु कई आवश्यक निदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर जिले का थीम ‘‘मतदान का महात्योहर, जहानाबाद है तैयार’’ के तहत युवाओं को जागरूक किया जायेगा।