जहानाबाद: कनौदी के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हुए दोनों बाइक सवारों की स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल से पटना PMCH किया गया रेफर
जहानाबाद के एनएच 83 के कनौदी गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क से जा रहे एक बाइक में जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी थी और इस टक्कर में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे । जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल से पटना PMCH रेफर कर दिया गया है ।