चित्रकूट राजापुर के गौहानीकला में नहाते समय यमुना नदी में डूबने से 25 वर्षीया युवती की मौत पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम मामला चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना क्षेत्र के गौहानी कला गांव का आज शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे का है जहां यमुना नदी में डूबने से युवती की मौत हो गई मृतका युवती नान बिट्टी पुत्री मंगल के परिजनों ने बताया कि नानबिट्टी रोजाना की भांति गांव की कुछ महिलाओं के साथ यमुना नदी नहाने गई थी तभी नहाते समय अचानक नान बिट्टी गहरे पानी में चली गई और डूब गई वहीं नान बिट्टी को नदी में डूबते देख साथ में गई महिलाओं के शोर बचाने के बाद आसपास मौजूद लोग जब तक नान बिट्टी को यमुना नदी से निकाल पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी वही नान मिट्टी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।