बारिश से लोहागरा-ललई लिंक रोड धंसी, ग्रामीणों ने जताई आवागमन बाधित होने की आशंका
यूनाइटेड भारत बारा
मनोज कुमार बिन्द
प्रयागराज, बारा। लगातार बारिश के चलते लोहागरा बाजार से ललई तिराहा-गौहानी मार्ग को जोड़ने वाली लिंक रोड की हालत खराब हो गई है। पाल बस्ती के पास सड़क का एक हिस्सा जमीन में धंस जाने से हादसे की आशंका बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। यदि सड़क के धंसे हुए हिस्से की जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है तथा लोगों का आवागमन बाधित हो जाएगा।
गांव के राजेश कुमार बिंद, अंतिम लाल, कृष्ण कुमार और रमेश कुमार बिंद ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल जांच कराकर मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
Bara, Allahabad | Aug 26, 2026