मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, धान की नर्सरी बर्बाद; मुआवजे की उठी मांग
यूनाइटेड भारत बारा | मनोज कुमार बिन्द
प्रयागराज (बारा)। बारा तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। खेतों में जलभराव होने से धान की नर्सरी और रोपाई को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह बारिश जारी रही तो पूरी खरीफ की फसल बर्बाद होने का खतरा है।
स्थानीय किसान शिवाकांत यादव चामू ने बताया कि उन्होंने मेहनत और कर्ज लेकर धान की नर्सरी तैयार की थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण फसल पानी में डूबकर खराब हो गई। उनका कहना है कि अब दोबारा खेती करना भी मुश्किल हो गया है।
बारिश से प्रभावित किसानों ने सरकार और जिला प्रशासन से फसल क्षति का सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि समय रहते राहत नहीं मिली तो उनके सामने आर्थिक संकट और गहरा जाएगा।
Bara, Allahabad | Aug 23, 2026