बक्सर: सीएम ने जिले के विद्युत उपभोक्ताओं से किया संवाद, विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
Buxar, Buxar | Aug 12, 2025 जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ बिहार सुबे के मुखिया नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व प्रोजेक्टर के माध्यम से सीधा संवाद किया. सीएम ने उपभोक्ताओं के साथ संवाद को लेकर जिले के लगभग 62 विभिन्न स्थलों पर प्रशासनिक स्तर से व्यवस्था की गई थी. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 11:00 से 11:30 तक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.