बक्सर: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने चुरामनपुर स्थित डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण
Buxar, Buxar | Aug 12, 2025 डीएम डॉक्टर विद्यानंद सिंह एवं एसपी शुभम आर्य ने संयुक्त रुप से डिस्पैच सेंटर ,चुरामनपुर बक्सर विधानसभा का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए हम लोग पहले डिस्पैच सेंटर एवं रिसेप्शन सेंटर का निरीक्षण कर रहे हैं, बक्सर विधानसभा का डिस्पैच सेंटर का आज निरीक्षण किया गया है। डिस्पैच सेंटर में सुविधाओं का जायजा लिया गया।