आगामी नगर पंचायत चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को अपराह्न करीब 5 बजे राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में एसपी अमित कुमार सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया।