*बाल विकास परियोजना बरौनी अंतर्गत बथौली पंचायत के केंद्र संख्या- 134 पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ
संवाददाता मुकेश कुमार बरौनी प्रखंड
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती प्रीति कुमारी द्वारा दिप प्रज्ज्वलित कर किया गया।*
*सीडीपीओ श्रीमती प्रिति कुमारी द्वारा बताया गया कि पोषण माह 9 सितम्बर 26 से 08 अक्टूबर 26 तक आयोजित होना है। इस बार पोषण माह के मुख्य थीम (विषय) "हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी" रखी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के प्रति पूरे समाज और समुदाय में स्वामित्व व जिम्मेदारी की भावना जगाना है।*
*प्रखंड समन्वयक श्री रौशन कुमार द्वारा विभिन्न विषयों पर आयोजित होने वाले गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया साथ ही साथ आयोजित गतिविधियों का प्रत्येक दिन पोषण अभियान जन आंदोलन के डैशबोर्ड में एंट्री करने हेतु बताया गया।*
*आयोजित होने वाले गतिविधियों*
*1.आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन: स्थानीय स्तर पर मिलने वाले पोषक तत्वों, विभिन्न प्रकार के खाद्य समूहों और प्रोटीन से भरपूर खान-पान को बढ़ावा देना।* *2.आंगनवाड़ी केंद्रों पर ताजा गर्म पका हुआ भोजन : पूरक पोषण कार्यक्रम (SNP) के तहत स्वच्छता, गुणवत्ता और मोटे अनाज (मिलेट्स) व मौसमी सब्जियों को शामिल कर मेन्यू में बदलाव करना।* *3.सामुदायिक स्वामित्व और जवाबदेही : नवगठित आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों (AMCs) के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ाना और समाज की भागीदारी तय करना।*
*4.बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन: 0 से 6 वर्ष के बच्चों के पोषण के साथ-साथ उनके मानसिक व संज्ञानात्मक विकास (ECCE) को आपस में जोड़ना।*
*5.प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY): प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती और धात्री महिलाओं को मातृत्व लाभ और सही पोषण सहायता सुनिश्चित करना।*
*मौके पर सीडीपीओ प्रीति कुमारी प्रखंड समन्वयक रौशन कुमार,महिला पर्यवेक्षिका प्रीतम कुमारी,आंगनबाड़ी सेविका,मानवी कुमारी,संगीता,पूनम, मीणा तथा लाभुक उपस्थित थे।*