कोरांव: विधायक राजमणि कोल ने अपने आवास केंद्रीय कार्यालय धौखर पर जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनीं, निस्तारण के दिए निर्देश
कोरांव विधायक राजमणि कोल ने रविवार को अपने केंद्रीय कार्यालय धौखर पर जनता दरबार लगाया। उन्होंने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विधानसभा क्षेत्र से आए नागरिकों और फरियादियों की शिकायतें सुनीं। विधायक ने शिकायतें सुनने के बाद सक्षम अधिकारियों को फोन पर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी शिकायत को गंभीरता से लेने की बात कही।