नबीनगर: इटारसी से माली थाना की पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एक आरोपी को मध्य प्रदेश के इटारसी से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी कोल मंझौली गांव निवासी विपुल कुमार है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने गुरुवार की शाम 4:00 बजे बताया कि पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है.