नबीनगर: इटवा गांव के मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
टंडवा थाना क्षेत्र के इटवा गांव के मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक इटवा गांव निवासी नरेश सिंह है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने घटना की जानकारी सोमवार की रात का 10:30 बजे दी. मामले में ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौप दी.