नबीनगर: जोबे गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के जोबे गांव से फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उसी गांव निवासी रामस्वरूप शर्मा है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने मंगलवार की शाम 4 बजे जानकारी दी है. बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत किया गया था. जो फरार चल रहा था.