नबीनगर: टंडवा में पुनपुन नदी के तट पर दो दिवसीय पुनपुन महोत्सव का आगाज हुआ
नबीनगर प्रखंड के टंडवा में पुनपुन नदी के तट पर दो दिवसीय पुनपुन महोत्सव का बुधवार की दोपहर 12 बजे आगाज हो गया. उद्घाटन बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, लघु जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ संतोष सुमन ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुनपुन नदी के पौराणिक माता पर प्रकाश डाला. उन्होंने पुनपुन नदी के उद्गम स्थल को स्टेट हाईवे से जोड़ने की बात कही.