मेजा: चक कृपाराम मोहल्ले में अधिवक्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुटी
Meja, Allahabad | Apr 10, 2025 यमुनापार क्षेत्र के चक कृपा राम मोहल्ले में बृहस्पतिवार दोपहर अधिवक्ता का शव पंखे के चूल्ले के सहारे फंदे पर लटका हुआ देखा गया। सूचना होने पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची शव नीचे उतरवाया। मृतक के दोस्त सोनू जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने लिखा पढ़ी कर शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। घटना का वीडियो दोपहर 3:30 बजे सामने आया।