गुमला: उर्मी-अरमई-डुमरडीह में धूमधाम से संपन्न हुई दुर्गा पूजा, विशाल रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश।
Gumla, Gumla | Oct 20, 2026 गुमला जिले के उर्मी-अरमई-डुमरडीह में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा मंगलवार को धूमधाम और भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गई। इस अवसर पर मां भगवती दुर्गा की प्रतिमा के साथ भव्य नगर भ्रमण निकाला गया। नगर भ्रमण में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते-गाते और मां दुर्गा के जयकारे लगाते नजर आए।