लखीसराय: जिला मंत्रणा कक्ष के सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित
लखीसराय जिला पदाधिकारी नीरज कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। सोमवार की संध्या 5, 10 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों व योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित एसी/डीसी विपत्र,नीलाम पत्र वाद, भूमी विवाद समेत कई मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए।