टीकमगढ़: नवागत कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कलेक्ट्रेट में पदभार ग्रहण किया, परिसर का निरीक्षण कर दिए निर्देश
टीकमगढ़ के नए कलेक्टर विवेक द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गया। इस दौरान निवर्तमान कलेक्टर अवधेश शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवागत कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय का स्वागत किया। इसके बाद नवागत कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नवागत कलेक्टर ने विभिन्न विभागों का जायजा लिया और निर्देश दिए।