टीकमगढ़: कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध 315 बोर का कट्टा और कारतूस जब्त किया, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध हथियार रखने विक्रय करने वालो पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम मे मुखबिर की सूचना पर लखवारा रोड से कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा।पुलिस मे उक्त व्यक्ति से 315 बोर का कट्टा और कारतूस जप्त किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम किया है। आरोपी का नाम दिवाकर देवलिया बताया गया है ।