टीकमगढ़: कुंडेश्वर में नवागत कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने पदभार ग्रहण से पहले पत्नी के साथ की पूजा-अर्चना
टीकमगढ़ जिले के नए कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने गुरुवार को अपना पदभार संभालने से पहले कुंडेश्वर स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक श्रुति ने अपनी पत्नी के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जल अभिषेक किया और जिले की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।