टीकमगढ़: पपौरा गांव में बाइक की टक्कर से एक महिला हुई घायल, पैर में आई गंभीर चोट
पपौरा गांव में गुरुवार को एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। घायल महिला का नाम शीला प्रजापति निवासी पपौरा बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला गांव से अपने घर की ओर आ रही थी, रास्ते में गांव में ही एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने बाइक से महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला के पैर में गंभीर चोट बताई गई है।