टीकमगढ़: टीकमगढ़ में युवक को हनीट्रैप में फंसाया, पुलिस की मिलीभगत का आरोप, थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक लाइन अटैच
टीकमगढ़ में एक नव विवाहित युवक हनी ट्रैप में फस गया। आरोपी महिला ने पुलिस के साथ मिलकर युवक से 15 लख रुपए मांगे। पीड़ित के परिजन का आरोप है कि 3 लाख थाने में दिए गए। पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसपी ने देहात थाना प्रभारी रवि गुप्ता और प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच किया है। मामले की जांच की जा रही है।