#भरतपुर। राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय, भरतपुर के BNYS चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने एक वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड प्रदान किए जाने की मांग को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यशपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने बताया कि BNYS पाठ्यक्रम में एक वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप शामिल है। इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थी अस्पताल में मरीजों की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि इंटर्नशिप अवधि में उन्हें भी अन्य चिकित्सा पद्धतियों के इंटर्न विद्यार्थियों की तरह उचित स्टाइपेंड प्रदान किया जाना चाहिए। विद्यार्थियों ने राज्य सरकार एवं संबंधित विभाग से BNYS इंटर्न विद्यार्थियों के लिए स्टाइपेंड की व्यवस्था करने की मांग की है। इस अवसर पर BNYS चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंक शर्मा सहित चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थी नौरतन वैष्णव, देवेश दुबे, गुलशन कुमार, देवराज, कुशाग्र, तरुण, प्रद्युम्न एवं जय शर्मा मौजूद रहे।