एकमा: असामाजिक तत्वों ने विद्यालय का ताला तोड़ा, ब्लैकबोर्ड, टेबल और बेंच क्षतिग्रस्त किए
Ekma, Saran | Sep 7, 2026 उत्क्रमित मध्य विद्यालय मठनपुरा में असामाजिक तत्वों द्वारा कक्षा 5 और 7 का ताला तोड़कर ब्लैक बोर्ड टेबल एवं बेंच क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभू शरण सिंह ने एकमा थाना में लिखित शिकायत की है। वहीं इसकी प्रतिलिपि एकमा बीईओ कार्यालय को भी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।