जनजातीय बेटियों के लिए अक्षय कुमार का बड़ा तोहफा, उदयपुर में देंगे 1 करोड़ का छात्रावास
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक बार फिर समाज सेवा की मिसाल पेश की है। उदयपुर में जनजातीय बेटियों की शिक्षा और सुरक्षित आवास के लिए उन्होंने एक करोड़ रुपये की मदद दी है।
उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर-11 में बनने वाले 'श्रीमती अरुणा भाटिया जनजाति कन्या छात्रावास' का भूमिपूजन किया गया। यह छात्रावास अक्षय कुमार की दिवंगत माता अरुणा भाटिया की स्मृति में बनाया जाएगा। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद् के अनुसार, इस छात्रावास में जनजातीय क्षेत्र की छात्राओं को सुरक्षित आवास, बेहतर शिक्षा और व्यक्तित्व विकास का अवसर मिलेगा। परिषद् ने बताया कि अक्षय कुमार इससे पहले भी अपने पिता हरिओम भाटिया के नाम पर खेरवाड़ा में छात्रावास निर्माण में सहयोग कर चुके हैं। यह पहल जनजातीय बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
#AkshayKumar #Udaipur #TribalGirls #Education #ArunaBhatia