दर्शन के दौरान सांवलिया सेठ मंदिर में हंगामा, पुलिस ने 4 लोगों को लिया हिरासत में
चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में अमावस्या के दिन दर्शन के दौरान हंगामा हो गया। हरिजन मोहल्ला स्थित प्रवेश द्वार पर कुछ लोगों ने जबरन अंदर घुसने की कोशिश की और लकड़ियों से हमला कर गेट तोड़ दिया। इस दौरान सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट भी हुई, जिसमें वह घायल हो गया।
मौके पर मौजूद मंदिर कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन हुड़दंग जारी रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में लिया और चार लोगों को हिरासत में लिया है।
मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने श्रद्धालुओं से अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने की अपील की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
#SanwaliyaSeth #SanwaliyaSethTemple #Chittorgarh #TempleNews #BreakingNews