फीफा 2026 के लिए उदयपुर की अनोखी कला, डॉ. इकबाल सक्का ने रचा नया कीर्तिमान
उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय माइक्रो आर्टिस्ट डॉ. इकबाल सक्का ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अनोखी पहल की है। उन्होंने दुनिया के सबसे छोटे गोल्डन, सिल्वर और ब्रॉन्ज बूट के साथ सूक्ष्म फुटबॉल तैयार किए हैं।
डॉ. सक्का ने राई और अंजीर के दाने जितने आकार में ये कलाकृतियां बनाई हैं, जिन्हें सिर्फ विशेष लेंस से देखा जा सकता है। उनका उद्देश्य भारत के 140 करोड़ खेल प्रेमियों की ओर से फीफा 2026 में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों को ये स्मृति-चिह्न भेंट करना है। इसके लिए उन्होंने फीफा मुख्यालय और एआईएफएफ से अनुमति भी मांगी है। डॉ. सक्का का कहना है कि यह पहल भारतीय सूक्ष्म कला, खेल भावना और विश्व शांति का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास है।
#DrIqbalSakka #FIFA2026 #GoldenBoot #MicroArt #Udaipur India